दरभंगा : विपिन कुमार, सेवानिवृत श्रम प्रवर्तक पदाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु प्रधानमंत्री राहत कोष में एक माह की पेंशन राशि मो0 36,928 रूपया का एक चेक संख्या – 326135 दिनांक – 16.04.2020, भारतीय स्टेट बैंक, दरभंगा शाखा जिला पदाधिकारी, दरभंगा को हस्तगत कराया गया।

साथ ही उनके द्वारा जिला पेंशनर्स एसोसिएशन से अपील भी किया गया है कि एसोशिएशन के सदस्य कम से कम दो दिनों की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष या माननीय मुख्यमंत्री, आपदा राहत कोष में देकर राष्ट्र एवं राज्य की सेवा करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !