दरभंगा : डाक विभाग के द्वारा पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील सेवा के माध्यम से आज लॉक डाउन में लोगों को नगद निकासी की सुविधा उनके घर तक पहुंचाई गई।

ज्ञात हो कि कल जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर चलंत डाक आधार एटीएम “पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील 2” को रवाना किया था। इस क्रम में आज इसकी सेवा कुसोथर,अंदामा फेकला ,बेनीपुर ब्लॉक ,नवादा ,रमोली आदि जगहों पर प्रदान की गई जहां कुल 117 ग्राहकों ने 2 लाख 05 हजार के राशि का निकासी किया.

प्रथम “पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील” को आज दरभंगा शहर एवं आसपास के जगहों के लिए रवाना किया गया इसके जरिए कुल 90 ग्राहकों ने लगभग 190000 रुपए के नगद निकासी की। डाक अधीक्षक स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। मॉनिटरिंग सेल एवम् हेल्पलाइन सेंटर( नंबर- 9431253803) दिन भर ग्राहकों का किसी तरह की असुविधा ना हो इस बात का लगातार ध्यान रखे हुए थे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

जिला अधिकारी दरभंगा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर सरकार के विभिन्न योजनाओं का भुगतान सभी डाकघर के माध्यम से कराने का आदेश दिया है एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी जनप्रतिनिधियों को दिया गया है। डाकघर द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील की सेवा ग्राहकों को आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !