Breaking News

शहर से गांव की तरफ जाने की वजह से ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण का खतरा : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी संख्या में लोगों के शहर से गांव की तरफ जाने की वजह से ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रविवार को इस सिलसिले में लोक कलाकारों से मदद की अपील की है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा है कोरोना वायरस से बचाव के तहत उठाए गए कदमों की वजह से बड़ी संख्या में लोग बड़े शहरों से अपने अपने गांव की तरफ रुख कर रहे हैं ऐसे में कोरोना का खतरा और बढ़ गया है ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोक कलाकारों से अपील है कि वह अवधी, ब्रज, बुंदेली और अन्य बोलियों में कोरोना वायरस से बचने के उपायों का मोबाइल फोन के जरिए प्रसार करें ताकि गांव की जनता आसानी से इन उपायों को समझकर अपनी रक्षा कर सकें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …