Breaking News

रेलवे जंक्शन पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी

दरभंगा ( विजय सिन्हा ) : दरभंगा जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब यह खबर प्रचारित हुई कि स्टेशन पर विस्फोटक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के अलावा अमृतसर और जलंधर रेलवे स्टेशनों पर बिस्फोटक होने की सूचना लगभग 4:45 बजे अज्ञात नम्बर से रेलवे के हेल्पलाइन नम्बर 182 पर दी गई। प्लेटफॉर्म न.1 से सटे ट्रैक पर बिस्फोटक की सूचना की जांच पड़ताल आनन-फानन में शुरू की गई। इस काम में आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की दो थानों की पुलिस ने जांच शुरू की। खोजी कुत्ता के मदद से भी जांच शुरू की गई। इस कारण यात्रियों में हड़कम्प मच गया। बिस्फोटक निरोधी दस्ता भी मौके पर पहुंचा। चप्पे-चप्पे की जांच की गई। इस क्रम में एक पोटली में सलाई लावारिश अवस्था में पाई गई, लेकिन पूरे दरभंगा जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल था। मौके पर मुजफ़्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह, डीएसपी स्मिता सुमन और आरपीएफ के कमांडेंट अंशुमन त्रिपाठी भी पहुंचे। वहीं रेल पुलिस का दावा है कि बिस्फोटक की सूचना देने वाले की पहचान हो गई है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *