Breaking News

बाढ़ग्रस्त सड़कों का शीघ्र मरम्मति कर सुगम यातायात करें बहाल – डीएम त्यागराजन

डेस्क : दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने जल संसाधन विभाग के सभी अभियंताओं को साफ लहजे में बता दिया गया है कि अगर दुबारा बाढ़ आती है और उससे तटबंध टुटा तो किसी को बक्शा नहीं जायेगा। इनलोगों के विरुद्ध आपदा विभाग नियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार फ़्लैश फ्लड के चलते जिन तटबंधों में कटाव हुआ हैं उन सभी कटाव स्थलों की शीघ्र मरम्मति की जाये।

मरम्मति कार्य में विभागीय मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता संपूर्ण निर्माण कार्य का स्वयं नियमित अनुश्रवण करें। जिलाधिकारी द्वारा इसे पुन: दुहराया गया कि जमींदारी बांधों की मरम्मति भी जल संसाधन विभाग द्वारा ही कराया जाना हैं। इसमें कोई संशय की स्थति नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने अभियंताओं को आदेश दिया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सड़कों का मरम्मति शीघ्र करें, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में यातायात सुगम हो सके। बैठक में नगर आयुक्त, घनश्याम मीणा, सहायक समाहर्ता, प्रशिक्षु, विनोद दुहन डीडीसी, कारी महतो, जिला आपदा प्रभारी, पुष्पेश कुमार एवं संबंधित सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता उपश्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …