चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : “ठंडी ठंडी छांव रे, नदी के किनारे गांव रे” के शब्दों से शुरुआत करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र ने कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन और उनके ठहराव को देखकर बेहद प्रसन्नता जाहिर की और यह कहा कि यह गांव का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि आज हमारे वरिष्ठ अधिकारी और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर हम कर्मचारियों को दिशा निर्देशन करते हुए गांव के समग्र विकास के लिए कमर कसी है।

हम और हमारी सभी जनता पहले तो इन वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत करें और तहे दिल से पूरा पूरा सहयोग भी प्रदान करें ताकि उठाए गए कदम को और अवाधगति से आगे बढ़ाया जा सके। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर रामबाबू तिवारी ने की और कार्यक्रम का संचालन स्थानीय लेखपाल महिंद्र सिंह यादव ने किया। कुशल दिशा निर्देशन आईएएस उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह का रहा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उपलब्ध जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह आईएएस के द्वारा यह मंशा बनाई गई कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जब हम गांव का विकास स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ाएंगे तभी हमारी सार्थकता साबित होगी। श्री सिंह ने सबसे पहले गांव खरीटी चुना जिसमें उन्होंने मौके पर आकर राजस्व, विभाग विकास विभाग के साथ साथ शिक्षा विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गांव खरीटी में स्वतंत्रता दिवस पर पहल नुमा एक ऐसा अनूठा कार्यक्रम चालू किया है जो आज तक किसी भी अधिकारी ने करना तो बहुत दूर, सोचा भी नहीं होगा।

इस कार्यक्रम से एसे किसानों को लाभ मिलेगा कि जो लाभ विकासखंड या तहसील स्तर पर आकर बड़े बड़े पेट के लोग या चलते पुर्जा लोग अपने हिमायतदारों को दे देते हैं बाकी के लोग योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं अब श्री सिंह की यह मंशा है की स्वतंत्रता तभी सिद्ध साबित होगी कि जब हमारी हर व्यवस्था स्वतंत्र रूप से विकास युक्त हो विकास उन्मुख होती हुई हर किसान हर प्रार्थी को प्राप्त हुई हर व्यक्ति खुशहाल होगा, जिसके तहत उन्होंने बताया कि हर विभाग का हर कर्मचारी व अधिकारी मौके पर आकर गांव में ही सारी समस्याओं का निस्तारण करेगा इस निस्तारण में हमारा अपने स्तर से पूरा सहयोग होगा कहीं कोई किसी तरह की अटकलें आतीं है तो उसका निस्तारण में अपने स्तर से करूंगा बाकी का जिस विभाग का जो कार्य है एक लंबे समय तक चलेगा इस समय अवधि में कोई भी प्रार्थी अपने प्रार्थना पत्र को देकर अपनी समस्या को पटल पर रख कर उसका तुरंत निस्तारण करवा सकता है। इस सराहनीय कदम के लिए अध्यक्षता कर रहे निदेशक रामबाबू तिवारी ने उप जिलाधिकारी महोदय की इस योजना को बहुत ही सराहा और यह कहा कि ऐसा अधिकारी मैंने वाकई बहुत कम देखें जो इतनी लगन और मेहनत के साथ एक विकास के लिए सोच बनाई हो।

इस अवसर पर युवाकल्याण अधिकारी हरी तिवारी, सूरज सिंह यादव एडीओ पंचायत, एबीएसए दिग्विजय सिंह,शिवनाथ सिंह एडीओ एस के, विवेक कुमार पूर्ति निरीक्षक, मदन गोपाल, महेंद्र सिंह यादव, नवीन कुमार, बालेंद्र कुमार, अरविंद कुमार पंचायत सचिव के साथ साथ तमाम कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों की उपस्थिति देखकर अधिकारियों का भी मन कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साहित था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !