Breaking News

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर 3 दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ

माल लखनऊ (रामकिशोर राउत) : नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ की जिला युवा समन्वयक सुश्री पुष्पा सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी ब्लॉकों से आये नेशनल यूथ वालिंटियर सहित 50 प्रतिभागियों द्वारा 3 दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन मलिहाबाद स्थित गोपेश्वर गौशाला में आयोजित किया गया।

जहां पर महात्मा गांधी जी की150वी जयंती समारोह में स्वेच्छिक कार्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी यूथ के द्वारा गौशाला में साफ सफाई गौसेवा तालाब परिसर सहित अन्य स्थानों को साफ किया गया, जिसमें इस दौरान जनपद के समस्त ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवको व यूथ क्लब के सदस्यों ने भी ने भी पूर्ण योगदान दिया,

कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में जिला युवा समंवयक द्वारा जल एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के विषय में बताया गया।उसके बाद युवाओ द्वारा गौशाला में उपस्थित पक्का तालाब की सफाई करवाई गई एवं राधे केसर गोष्ठ में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया,जिसमे गोपेश्वर गौशाला के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, योग गुरु मुनीन्द्र, शाश्वत शुक्ल,प्रकाश नारायण, सुमित पांडेय, अंकिता भारती, राधिका सिंह, शेर बहादुर रवि रावत, सोनीपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …