
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज के नगराम क्षेत्र में स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज है जहां पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ग्रीष्मावकाश गृह कार्य करने वाले 09 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया यह वह छात्र हैं जिनको ग्रीष्मावकाश से पहले गृह कार्य करने के लिए अध्यापकों द्वारा दिया गया था और जब 1 जुलाई को स्कूल खुला तो उसमें कुल 9 छात्र-छात्राओं के कार्य पूर्ण मिले इन छात्राओं के कार्य पूर्ण से खुश होकर अनिल कुमार वर्मा प्रधानाचार्य ने इन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का फैसला किया और आज इन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया जैसे नेहा कक्षा 10.B, सुभाषिनी 10.B, शिखा गोस्वामी 6. A, मोहम्मद एजाज 6.B, विमल कुमार 6.B, गौरव कुमार 7.B, बीना 10.B, तुषार गुप्ता 11.C, एवं अर्चना मिश्रा 12.A शामिल रहे
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र छात्राओं को शिक्षा सामग्री देकर सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं ही आगे बढ़कर अपने देश का नाम रोशन करते हैं इसमें छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए टीचरों का अहम योगदान होता है इसलिए सभी टीचर अपने महत्व को समझें और छात्र छात्राओं को मेहनत व लगन के साथ पढ़ाएं तभी हम और हमारा देश आगे तरक्की कर सकता है हर शिक्षक को लगन और मेहनत के साथ छात्र-छात्राओं को पढ़ाना है और अपने स्कूल व कॉलेजों का नाम रोशन करना है क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, जेपी वर्मा,राजाराम यादव,शंभू दत्त एवं समस्त शिक्षक मां छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !