Breaking News

पुलिस टीम ने किया पैदल गश्त और काटे चालान

सूरज अवस्थी (निगोहा / लखनऊ) :: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा व पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार एक अभियान के तहत निगोहा थाना प्रभारी जगदीश पांडेय के दिशा निर्देशन में निगोहा पुलिस टीम द्वारा कस्बे के लखनऊ – रायबरेली राष्ट्रीय मार्ग पर पैदल गश्त की गयी। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार निगोहा कस्बे व क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है l  इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ढंग से खड़े वाहनों की चेकिंग करते हुए 15 चालान काटे गए ।

बताया कि गश्ती के दौरान एक गोलगप्पे की दुकान पर नजर पड़ी , ऊपर बिजली का ट्रांसफार्मर  था उसको वहां से हटाकर दूसरी जगह दुकान लगाने की हिदायत दी l विदित हो कि शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए, मनचले व शोहदो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही कस्बे में स्थित मॉडल्स शॉप, बियर शॉप व सरकारी देसी शराब की दुकानें  व आसपास के ढाबों पर जांच पड़ताल कर अपराधी किस्म के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। पैदल गस्त के दौरान थाना प्रभारी जगदीश पांडेय , एसआई रनवीर सिंह,  एसआई कल्लू राम , सुमित कुमार, राजेश कुमार आदि महिला सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …