Breaking News

लंबे समय से फरार अपराधी को बंथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनिवास सिंह मोनू (बन्थरा/लखनऊ) :: पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के क्रम में शुक्रवार सुबह बंथरा पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब एक सजायाफ्ता हत्या का मुलजिम गिरफ्तार कर लिया गया।
 बंथरा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत के अनुसार रामखेलावन पुत्र स्वर्गीय नन्हू निवासी अंबरपुर बंथरा जोकि हत्या के मामले में जेल में बंद था और पैरोल पर 2016 में आने के बाद से लगातर फरार चल रहा था। लगातार इतने दिनों तक फरार होने के चलते माननीय न्यायालय द्वारा कुर्की के आदेश भी जारी हो चुके थे, जिसके बावजूद भी अभियुक्त लगातार फरार था।

जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस के उच्चाधिकारियों के द्वारा 10,000 रु  का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त अभियुक्त बंथरा कस्बे में है जो कि कहीं जाने की फिराक में लग रहा है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …