
चकरनगर (इटावा), तहसील चकरनगर में छापामारी कार्यक्रम के तहत जिला पूर्ति अधिकारी इटावा विकास कुमार व पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार चकरनगर के साथ कस्बा में स्थित इंडेन गैस सर्विस की जांच व निरीक्षण किया गया जिसमें गैस एजेंसी के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। गैस गोदाम में उपलब्ध सिलेंडरों के भजन की माप तोल की गई जो कि सही पाई गई। उन्होंने इटावा जनपद की समस्त गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसी का समस्त स्टाफ यूनिफॉर्म में उपस्थित रहने चाहिए। व डिलीवरी वाहन पर गैस मापने की मशीन होनी चाहिए।समूचे जनपद में अवैध रिफिलिंग की दुकानों पर भविष्य में भी छापा मारकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !