Breaking News

शिक्षकों ने सैकड़ों मास्क वितरित कर मनाया संकल्प दिवस

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू यादव के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के दिन स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षको ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, आपसी एकता बनायें रखने, अपने दायित्वों के निर्वहन, शिक्षक एवं शिक्षा विरोधी सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लिया एवं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर बगैर मास्क के घूम रहे लोगो के बीच मास्क का वितरण किया।

बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव

मौके पर उपस्थित संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव ने बताया की आज जिला के हजारों शिक्षकों ने यह संकल्प लिया है कि वे विद्यालयों के शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अंतिम दम तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। शिक्षक का कार्य शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ साथ समाज मे चेतना का निर्माण भी करना है।

आपदा विपदा के समय भी शिक्षक समाज के साथ कदम कदम मिलाकर कार्य करते रहे है और आगे भी करेंगे। साथ ही आगे उन्होंने बताया कि अभी भी वक्त है सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा करे अन्यथा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षक के साथ साथ बिहार के आम जन मानस भी सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेगी।

वही प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव नन्दन सिंह ने कहा कि सरकार को शिक्षको का उचित सम्मान करना चाहिए। सरकार बगैर शिक्षको की मांग पूरा किये हुए बिहार के शिक्षा व्यवस्था के साथ साथ बिहार के नौनिहालों का भला नही कर सकती है।

मौके पर बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव कमरे आलम, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार यादव, शोभाकांत शर्मा, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीत झा सुमन, वीरेंद्र कुमार सहनी, संजीत राय,प्रमोद कुमार, कुमार पल्लव, सजंय कुमार राय, नीलाम्बर यादव,मुकेश कुमार, आनंद कुमार राय,रामनंदन मोची,नन्द किशोर लाल देव,दिनेश पासवान, महेश यादव, मो जावेद अख्तर, ललित कुमार उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *