Breaking News

महापर्व छठ :: भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्घ्य, पारण के साथ चार दिवसीय महापर्व का कल होगा समापन

डेस्क : लोक आस्था के महान पर्व छठ का पहला अर्घ्य मंगलवार को भक्ति के साथ दिया गया। दरभंगा ज‍िला सहित उत्तर बिहार के सभी ज‍िलों में स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर में हर तरफ छठी मइया की भक्ति दिख रही थी। छठ के गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। 

अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य  देने के पूर्व व्रती पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य का ध्यान लगाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लाइटिंग की सजावट देखते ही बन रही थी। घाटों पर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसपर पूरा ध्यान दिया जा रहा था। घाटों पर सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
छठ के मौके पर सड़कों पर छठव्रतियों की भीड़ लगी रही। दौड़ा लेकर सभी छठ घाट जा रहे थे। इस दौरान शहर की सड़कें साफ-सुथरा और चारों ओर लाइटें लगी नजर आई।वहीं, सड़कों से लेकर छठ घाट तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *