लखनऊ (राम किशोर रावत) : जरूरतमंद लोगों को राशन , भोजन और हरसंभव मदद पहुँचाने के लिये बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा द्वारा ग्राम – नटकुर (सरोजनी नगर क्षेत्र ) में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग दिव्यांग महिला राम दुलारी को 15 दिन का राशन दिया गया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

रामदुलारी पैरों से चलने का लाचार है और उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है । पेट की भूख की खातिर उसे गाँव में घर घर भटकना पड़ता है । ऐसे हालात में उसे कभी कभी भूखा भी रहना पड़ता है । किसी व्यक्ति द्वारा जानकारी मिलने पर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने राशन पैकेट में आटा , चावल , दाल , छोले , मटर , चीनी , चाय पत्ती , तेल , नमक , सब्जी मसाला , सेवई , प्याज , आलू , कद्दू , लौकी , बिस्कुट आदि सामान बुजुर्ग माँ को दिया गया ।

मुहिम संयोजक बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व , रीना पाण्डेय मिश्रा , आनंद कृष्ण , रोहन तिवारी ने गाँव व आस पास रहने वाले 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया । बुजुर्ग दिव्यांग राम दुलारी ने शुक्रिया अदा करते हुए सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को दुआ दी ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !