लखनऊ : एल्डा फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-17, इंदिरा नगर स्तिथ होटल में भाई-चारे को बढ़ावा देने एवं महिला स्वच्छता एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उदेश्य से होली मिलन समारोह राजश्री के बेहतर संयोजन में आयोजित किया गया I सभी आगंतुकों को अबीर का टीका लगाकर स्वागत किया गया I
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं को सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों को चित्रकला एवं महिलाओं के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का विशिष्ट आयोजन कर पुरुष्कृत भी किया गया I इस अवसर पर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में नविका मौर्या, प्राणवी श्रीवास्तव, पंखुड़ी एवं आव्या एवं महिलाओं की स्लोगन प्रतियोगिता में खुशबु, तूलिका एवं सोनाली को पुरुष्कृत किया गया I

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणपति स्तुति, गणेश जी की झांकी प्रस्तुत कर वंदना-अर्चना कर की गयी, तत्पश्चात समारोह में महिलाओं ने नृत्य, गीत गायन के साथ ही होलिकात्सव में हर्बल रंग उत्पादों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण पर प्रभाव बताकर प्रचार-प्रसार भी किया गया I
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की दिव्य झांकी ने सभी का मन मोह लिया, तत्पश्चात राधा-कृष्ण की बरसाने के रंगोत्तसव के प्रसंग में सभी आगंतुकों ने हर्षोल्लास के साथ जमकर फूलों की होली खेली I
कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तर राउंड में पुरुष्कारों की खूब वर्षा हुई I
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण में शेर-ए-अवध के मेजर आशीष चतुर्वेदी, अनूप मिश्रा अपूर्व बाल चौपाल के संरक्षक , रीना पांडेय मिश्रा सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस , सुनीता पांडेय, मंडल अध्यक्ष, पश्चिमी महिला मोर्चा, शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं विजय गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्तिथ थे, कार्यक्रम का संचालन एंकर मनीष शुक्ल द्वारा किया गया I
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !