दरभंगा : स्थानीय शुभंकरपुर मुहल्ला में युनेस्को क्लब द्वारा नेकी की दीवार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर वैजंती खेड़िया ने कहा कि समाज के ऐसे जरूरतमंदों को जिन्हे सही में जरूरत है, उन्हें जब आप कोई वस्तु देतें है, तो देने और लेने वाले दोनों सकुन मिलता है। 
उन्होंने युनेस्को क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब लोगों को फुरसत नहीं है, ऐसे में अपना समय और खर्च कर लोगों को सहयोग करना मानवता की सेवा है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष विनोद पंसारी ने कहा कि नेकी की दीवार कार्यक्रम से काफी संख्या में जरूरतमंदों को लाभ पहुंचा है। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार युनियन के अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा, गुरूमुख सतसंगी, सुदिष्ट महतो, माधव झा, मिथिलेश राय आदि ने विचार व्यक्त किये।
इस समारोह में शुभंकरपुर मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित मीरा कुमारी को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब की सचिव डॉ. सीमा कुमार, कोषाध्यक्ष रिंकु कुमार झा, सुधीर गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, नीलम पंसारी, नीलम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
