Breaking News

बिहार :: संत रविदास की परिकल्पना को साकार करने में जुटे हैं प्रधानमंत्री – गोपालजी ठाकुर

दरभंगा : बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा लोकसभा अंतर्गत हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी शक्ति केंद्र पर बुथ संख्या 19 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 52वीं मन की बात कार्यक्रम को सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ सुना। इस मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आज प्रधानमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस और सिधगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामीजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को देशवासियो को समक्ष प्रस्तुत किया। 

वहीं श्री ठाकुर ने जोर देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री ने संत रविदास की परिकल्पना को जनता के समक्ष रखा और कहा कि रविदासजी मानते थे कि अगर प्रत्येक इंसान के अंदर ईश्वर है, तो उसे जाति, धर्म, पंत में नहीं बटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने देश की महान गाथा और गौरव से जुड़ी बातों को जनता के समक्ष रखा और सभी देशवासियों को आवास मिले और स्वच्छ भारत बनाने के लिए सभी कटिबद्ध हो, ताकि गांधी जी के 150वीं जन्म-जयंती पर भारत पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त हो और भारत निर्मल बने।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *