Breaking News

पर्यटन, संस्कृति और आस्था का होगा त्रिदिवसीय भव्य संगम

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से परिपूर्ण 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय भव्य आयोजन 09, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को अहल्या स्थान, नगर पंचायत-कमतौल अहियारी, प्रखण्ड-जाले, जिला-दरभंगा में किया जा रहा है।

 

 

इस महोत्सव का उद्देश्य लाखों वर्ष पूर्व घटित देवी अहल्योद्धार प्रसंग को जनमानस तक पहुँचाना तथा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। इस दिशा में अहल्या न्यास समिति द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह महोत्सव स्थानीय सहभागिता के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

 

Advertisement

 

 

 

महोत्सव के दौरान माननीय अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों एवं गायकों द्वारा भक्ति, लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जो दर्शकों को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेंगी।

 

 

महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में अहल्या स्थान से गौतम कुण्ड तक भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक सारस्वत समारोह, मनोहारी लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियाँ शामिल हैं, जो मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी रूप से उजागर करेंगी।

 

 

 

यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटन, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का भी सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

 

 

आयोजन समिति ने इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं, संस्कृति प्रेमियों एवं आमजन से सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की सादर अपील की है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …