हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। जिला जेल के पास स्थित होटल स्टर्लिंग में ठेकेदार समेत 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। सभी मजदूर बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गए थे।

मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पांचों मजदूर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान यूपी के सहारनपुर निवासी ठेकेदार नूर (30), रामकुमार (43), रोशन (45), मदनलाल (42) और सोनू (28) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !