Breaking News

नगराम क्षेत्र में चोरों ने तीसरी चोरी को अंजाम देकर पुलिस को दी खुली चुनौती

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: नगराम क्षेत्र के अब्बास नगर गांव में रविवार की बीती रात चोरों ने किसान नरेंद्र कुमार के घर को बनाया अपना निशाना चोर छत के रास्ते जीने से आए चोरों ने ताला तोड़कर बक्से में रखे नकदी सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों का माल किया पार नगराम क्षेत्र के अब्बास नगर मे चोरों ने नरेंद्र कुमार पुत्र रामपाल के घर लगातार तीसरी चोरी को अंजाम देकर पुलिस को दी खुली चुनौती शनिवार की शाम नरेंद्र कुमार खाना पीना खाकर परिवार सहित घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे

तभी रात्रि में चोर नरेंद्र कुमार के घर के पिछले हिस्से की दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में घुस गए चोरों ने कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर बक्से में रखे 12000 रुपए व लगभग 250 ग्राम सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए जब सुबह घर मालिक नरेंद्र सो कर उठे तो मोबाइल में बैटरी ना होने के कारण मोबाइल चार्जिंग पर लगाने घर के अंदर गए तो देखा कमरे के अंदर बक्से में रखा सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और उसमें रखे₹12000 व सोने चांदी के जेवरात गायब थे नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी इसी कारण उन्होंने  ₹12000 इकट्ठा कर करके रखे थे की जरूरत पड़ने पर काम आएंगे लेकिन चोरों ने उनकी गाढ़ी कमाई मेहनत पर पानी फेर दिया नरेंद्र ने घर में हुई चोरी की सूचना नगराम पुलिस को दी मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने छानबीन कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …