डेस्क : दरभंगा से सीधी उड़ान भरने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को एक और खुशखबरी मिल जाएगी, जब स्पाइस जेट की ओर से दरभंगा से विमान सेवा शुरू करने की जानकारी दी जाएगी। 
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार स्पाइस जेट की ओर से विभिन्न शहरों के लिए रोजाना तीन विमान सेवा शुरू की जाएगी। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि यहां से दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरू के लिए वे सीधी उड़ान भर सकेंगे।
फिलहाल स्पाइस जेट के प्रतिनिधि आनंद देवड़ा ने योजना के बारे में खुलासा करने से परहेज किया। उन्होंने बताया कि दरभंगा से रोजाना तीन फ्लाइट देने की योजना है।
नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि एयरपोर्ट का काम जून में पूरा होने की उम्मीद है। स्पाइस जेट के वरीय अधिकारी बुधवार को आ रहे हैं। खुशखबरी मिलेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
