चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : शासन प्रशासन के चलते प्रयास बिहडांचल क्षेत्र चकरनगर से कृषि विभाग के द्वारा चयनित कर पंतनगर कृषक ट्रेनिंग हेतु भेजा गया है इस कार्यक्रम में कृपाशंकर राठौर का विशेष सहयोग है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछड़े क्षेत्र चकरनगर विकासखंड से कुछ किसानों को कृषक शिक्षा हेतु चयनित कर पंतनगर कृषक भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र समेटी पंतनगर उत्तराखंड ले जाया गया है, जहां पर उन्हें खेती किसनई के गुर सिखाए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम करीब 2 दिवसीय रहा इस कार्यक्रम की अगुवाई कृपाशंकर राठौर एडीओ कृषि विभाग कर रहे हैं।

पंडित बृज बिहारी (50) बताते हैं कि यहां पंतनगर सेंटर पर आने के बाद शासन की तरफ से और संस्थान के प्रशासन की तरफ से बेहद अच्छी व्यवस्थाएं आगंतुक कृषकों को की गई है जिसके तहत शिक्षा देने से लेकर खानपान तक का बहुत अच्छा संसाधन जुटाया गया है। यहां पर कृषकों को प्रशिक्षण के दौरान खेती किसनई से संबंधित नए नए और अच्छे गुर सिखाए जा रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !