माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक शराब के ठेकेदारों द्वारा ठेका खुलने और बन्द करने की तय समय सीमा कोई मायने नहीं रखती है। साथ ही अधिकारियों को देने के नाम पर अधिक पैसों की वसूली की जाती है।जिससे अधिकांश ठेकों पर विवाद होते देखे जाते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
माल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न किस्मों की शराब बिक्री करने के लिये लगभग डेढ़ दर्जन ठेके संचालित हैं।जिनमें सेल्समैनों से शराबबिक्री कराने की ब्यवस्था ठेकेदारों ने कर रखी है।चाहे सरकारी देशी शराब बिक्री का ठेका हो या फिर अंग्रेजी शराब अथवा ठंडी वियर।

सभी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिये प्रातः साढ़े आठ बजे ही दुकान का थोड़ा दरवाजा खोलकर अंदर बैठ जाते है और शराब की ब्लैक बिक्री के नाम पर पचहत्तर का पौवा नब्बे से सौ रुपये में बेचते देखे जा सकते हैं।यदि किसी ग्राहक ने एतराज किया तो ऊपर वालो को देने के नाम पर वसूली जारी रहती है।गहदौ बाजार स्थित देशी शराब ठेके पर सेल्स मैंन नीलकमल शनिवार प्रातः साढ़े आठ बजे गेट का थोड़ा हिस्सा खुला कर राहुल नामक युवक को पौवा देकर नब्बे रुपये में बेच रहा था जब उसने कहा पचहत्तर के जगह नब्बे काहे के तो सेल्स मैन का जवाब था दस बजे के बाद आना तब पचहत्तर का ले जाना।

राहुल ने नब्बे बढ़ाये और पौवा लेकर चलता बना यह तो मात्र बानगी है।यह ठेका अनुज्ञापी मीना जायसवाल के नाम से है और नीलकमल सेल्स मैन है।चाहे माल कस्बा ,बाजरगांव पकरा,सैदापुर, नबी पनाह,गौरैया चौराहा सभी मधुशालायें अधिक पैसे और समय की धज्जियां उड़ाती देखी जा सकती हैं।वहिंअंग्रेजी शराब के प्रत्येक ब्रांड पर दस रुपये बढ़ा कर वसूली धड़ल्ले से बिक्रेताओं द्वारा की जा रही है।

इस सम्बन्ध में आबकारी विभाग के अधिकारी रमेश कुमार विद्यार्थी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है यदि ऐसा कर रहे हैं तो कल हम किसी को भेजकर जांच कराते है सच्चाई सामने आ जायेगी।तब उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।ठेका खुलने का समय नियमतः प्रातः दस बजे से रात दस बजे का है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !