दरभंगा : हत्या मामले में दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना पुलिस ने बसौली गांव निवासी व वोकरन तांती के पुत्र छेदी तांती को समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना पुलिस ने जनकपुर निवासी धर्मदेव सिंह के पुत्र मंजर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दरभंगा पुलिस ने 10 फरार मुख्य आरोपी, मधुबनी जिला पुलिस ने 5 मुख्य आरोपी सहित समस्तीपुर जिला पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी को भी पिछले 1 सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

उक्त जानकारी दरभंगा रेंज के डीआईजी क्षत्रनील सिंह ने दी। डीआईजी ने बताया कि दरभंगा जिले में 125, मधुबनी जिले में 61, समस्तीपुर में 82, कुल 268 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। दरभंगा रेंज में 2 देशी कट्टा, 4 पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन, 1 कारतूस, 2 कार, 2 बोलोरो, 1 मिनी ट्रक, 16 मोटरसाइकिल, 1 पिकअप, 1 साइकिल, 3 ट्रक का बैट्री, 120 पीस मोबाइल सहित 37 हजार 400 नगद बरामद किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में दरभंगा पुलिस 1 लाख 24 हजार, मधुबनी पुलिस ने 1 लाख 5 हजार, समस्तीपुर पुलिस ने 55 हजार जुर्माने के रूप में वसूल किया गया। पिछले 1 सप्ताह के अंदर दरभंगा जिला में 86 लीटर विदेशी शराब एवं 15 लीटर देशी शराब मधुबनी जिले में 1763 लीटर विदेशी शराब एवं 3710 लीटर देसी शराब समस्तीपुर जिले में 3 लीटर विदेशी शराब एवं 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं 105 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !