Breaking News

भाई को पैसे देने आए युवक से दबंग ने की मारपीट, न्याय की गुहार लगाने एसएसपी की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

माल / लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल इलाके के बदैयाँ गांव निवासी हनीफ का आरोप की गांव के शुभम को उधारी के पैसे देने गये थे। रास्ते मे उनके भाई दिवाकर ने मारा पीटा और नकदी छीन ली।थाने पर तहरीर दी तो कांस्टेबल हरेंद्र यादब दो घन्टे बैठाने के बाद चलता करदिया। पीड़ित बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर आप बीती सुनाने मंगलवार को पहुंचेगा।

चोटिल हनीफ और तहरीर


सोमवार को बदैंया निवासी हनीफ काफी समय से बीमारी से ग्रस्त है।जिसने गांव के ही निवासी शुभम से इलाज के लिये पैसे उधार लिया था,जो सोमवार को देने जा रहा था कि देबी माँ स्थान के पास शुभम के भाई दिवाकर मिल गये।

आरोप है कि दिवाकर ने हनीफ को देखते ही गालियां देने शुरू कर दिया और मना करने पर लात घूसों से काफी मारा पीटा जिससे हनीफ चोटिल हो गया,और लिखित शिकायत करने माल थाने पहुंचा।जहां हल्के के सिपाही हरेंद्र यादव मिले और पीड़ित को फटकार लगाते हुये कहा कि तेरे पास पांच पैसे नहीं दस हजार लेकर चला है।लगभग तीन घन्टे बैठने के बाद पीड़ित को चलता कर दिया।पीड़ित का उपचार भी नही कराया।निराश पीड़ित मंगलवार को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दरबार मे दस्तक देने को कह कर घर वापस चला गया।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *