लखनऊ : राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर सेकंड के अंतर्गत आने वाली कालोनियां आजाद नगर, तपोवन नगर,समा बिहार, रुस्तम बिहार,बदाली खेड़ा, रुस्तम बिहार आदि क्षेत्रों में नये कनेक्शन देते समय नादरगंज बिजली घर को आम जनता की सुरक्षा और समस्याओं की जरा भी चिंता नहीं है। यहां के अधिकारी जनता से नियम विरुद्ध धन उगाही करने और नये कनेक्शन देने में जरा भी देर नहीं करते हैं।बस इंतजार केवल मोटी रकम पहुंचने भर का है। जैसे ही रकम मिली कागजी खानापूर्ति करने के बाद तत्काल कनेक्शन आपको मिलेगा। चाहे पेड़ों, बांस और बल्लियों के सहारे ही क्यों न देना पड़े।

इसकी गवाही इन क्षेत्रों के लटके तारों के जखीरे और बल्लियों व बांस के सहारे कनेक्शन देने के लिए काफी हैं। चाहे यहां रहने वाली जनता को कितनी भी परेशानियों का सामना क्यों न करना पड़े। आये दिन यहां की केबिलें सौट हो जाती हैं तथा यदा कदा मवेशियों की मौत तक हो जाती हैं। जरुरत है यहां के अधिकारियों से कड़ी पुछताछ करने कि किस परिस्थितियों में क्षेत्र में नियमों को दरकिनार करते हुए कनेक्शन दिया जाता है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ज्ञात हो यहां के अधिकारी जनता से धन उगाही तो कर लेते हैं परंतु पोल लगाने की जरा भी कोशिश नहीं करते हैं।इन क्षेत्रों की जनता कई बार अपनी समस्याओं को लेकर आंचलिक अभियंता नादरगंज संदीप तिवारी से भी मिल चुकी है परन्तु संतुष्टजनक उत्तर नहीं मिलने और कोई गंभीर आश्वासन नहीं मिलने पर थक हार कर अपने घरों में वापस लौट आती है। लेसा के अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे आमजन की समस्या दूर हो सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !