डेस्क : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है। लालू प्रसाद के बड़े पुत्र व विधायक तेज प्रताप यादव के बाउंसरों ने बूथ से बाहर पत्रकारों की पिटाई कर दी।

पत्रकारों की भीड़ के कारण उनकी गाड़ी का शीशा टूटने से बाउंसर पत्रकरों के साथ उलझ गए। इस बीच तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उनपर हमला किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया।
तेजप्रताप ई-रिक्शा से वेटनरी कॉलेज बूथ पर वोट देने जा रहे थे। मीडिया पत्रकरों की भीड़ देखकर ई रिक्शा से उतरकर गाड़ी में बैठ गए।
बताया जा रहा है कि तेजप्रताप के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मी से मारपीट की है। तेजप्रताप ने बताया कि मेरी गाड़ी का शीशा तोड़ा गया। यदि मेरे किसी सुरक्षाकर्मी ने पत्रकारों से मारपीट की है तो उसकी मुझे फिलहाल जानकारी नहीं है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !