परिजनों ने हंगामा करते हुए की मुआवजे की मांग
मलिहाबाद/लखनऊ ( कमलेश वर्मा ) : ।लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर नज़रनगर गांव में बीती रात हरदोई की तरफ से लखनऊ जा रही दरोगा की कार ने एक अधेड़ व्यकित सहित उसकी 13 वर्षीय नातिन को कुचल डाला।गम्भीर रूप से घायल नाना और नातिन को दरोगा ने तुरंत स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर पाकर परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया इससे घबराये दरोगा ने अपने आपको इमरजेंसी के एक कमरे में बंद कर लिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शान्त कराकर नाना और नातिन को कुचलने वाले दरोगा अमित भारती को हिरासत में लेकर दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस बेटे मुकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नजर नगर गांव में लगभग 55 वर्षीय रिखी लाल अपनी पत्नी रेखा व परिवार के साथ रहते थे । रिखी लाल की बड़ी बेटी राजकुमारी का विवाह जनपद उन्नाव के हसनगंज थानाक्षेत्र के धौरा गांव निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। राजकुमार के तीन बच्चे मुस्कान, अंश व महक है। राज कुमारी तीन दिन पहले अपने मायके आई थी राजकुमारी तो अपने पति के साथ वापस चली गई थी लेकिन उसकी 13 वर्षीय बेटी मुस्कान अपनी नानी के घर ही रूक गई थी। रिखी लाल सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ठेलिया पर अपनी नातिन मुस्कान को बैठा कर अपने घर जा रहे थे तभी हरदाई की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ्तार टाटा जिस्ट कार यूपी 70 जीटी 6010 ने रिखी लाल की ठेलिया मे ज़ोरदार टक्कर मार दी। जानकारी में आया है कि कार दरोगा अमित भारती चला था। इन्स्पेक्टर मलिहाबाद का कहना है कि कार चला रहे दरोग को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
आरोपी दरोगा अमित भारती इलाहाबाद मे किसी चौकी पर तैनात बताए जा रहे है।भीषण सड़क हादसे मे मारे गए नाना और नातिन के शवों को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोषित परिजन व ग्रामीणों ने हरदोई रोड पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिस की। नाराज़ लोगो का कहना था कि मृतक के परिवार को मुआवज़ा और नाना नातिन को कुचलने वाले दरोगा को सख्त सज़ा मिले । प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुॅचे पुलिस के आला अफसरो ने आक्रोषित लोगो को समझा बुझा कर किसी तरह से शान्त कराते हुए मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंर्तगत 5 लाख रूपये , बीपीएल राशन कार्ड व जीवन यापन के लिए ग्राम समाज की जमीन का आश्वासन दिलाकर शवों का अंतिम संस्कार कराया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !