Breaking News

उ०प्र० :: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिल्ली, पीएम से की मुलाकात

मुख्यमंत्री की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात हुई है, जिसमें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे पर बातचीत हुई है।
यह भी पढ़ें-योगी ने अफसरों को दिलाई ईमानदारी की शपथ
इससे पहले सूत्रों ने मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्रियों के बीच मतभेद की बात कही थी। सूत्र के अनुसार, इस संबंध में सोमवार को कई दौर की बैठकें हुई थीं। इसके बाद देर रात तक भी कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के बीच देर शाम तक मंत्रियों के विभागों को लेकर मंथन चला, जिसमें संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल थे।
कई दौर की बातचीत के बाद भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के साथ ही नौकरशाही में फेरबदल को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के बीच कई विभागों को लेकर सीधा टकराव दिखा।
सूत्रों के मुताबिक, इस टकराव को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया। आज (मंगलवार) देर शाम तक शाह के दरबार में ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा और नौकरशाही को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, आदित्यनाथ योगी और केशव प्रसाद मौर्य के बीच गृह विभाग को लेकर सहमति नहीं बन पाई। कई अन्य विभागों के बंटवारे में भी मतभेद दिखा।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …