Breaking News

बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डाल रही यूपी सरकार : प्रियंका

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार को अपराध के लिए घेरते हुए कहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या? उन्होंने रविवार और सोमवार के अपराधों का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।

कांग्रेस विधानसभा दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बलिया में मारे गए पत्रकार रतन सिंह की जांच स्पेशल टीम से करवाने की मांग की हैं। उन्होंने मुख्यंमत्री को पत्र लिख कर पीड़ति परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने ज्यादा बुलन्द हो गये हैं कि वे बेखौफ होकर हमले कर रहे हैं। इससे पहले भी पत्रकारों पर हमले हो चुके हैं। उनकी हत्या हो चुकी है।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने पत्रकार रतन सिंह को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने मांग की है कि पत्रकार के परिवार को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही समाजवादी पार्टी ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदतर होती जा रही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *