Breaking News

यूपी:लखनऊ शूटआउट: कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाल कर की सीबीआई जांच की मांग 

यूपी:लखनऊ शूटआउट: कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाल कर की सीबीआई जांच की मांग

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।कांग्रेस ने विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा लखनऊ में एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के विरोध में जीपीओ पार्क से शांतिपूर्ण कैंडिल मार्च निकाला। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने विवेक तिवारी की हत्या को सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि नागरिक जीवन की हत्या बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की है।

यूपी:लखनऊ शूटआउट: कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाल कर की सीबीआई जांच की मांग 

राज बब्बर ने कहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री के क्षेत्र में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। यूपी में पुलिस की वर्दी में गुण्डों की फौज है। उन्होंने राज्यपाल से शासन का नैतिक अधिकार खो चुकी इस सरकार को अपदस्थ करने की भी मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सुबह पीड़ित परिवार से मिल कर शोक संवेदना भी व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रभारी प्रशासन डा. आरपी त्रिपाठी, हनुमान त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, ओंकारनाथ सिंह व शिव पाण्डेय आदि वरिष्ठ नेता शामिल थे।

लखनऊ शूटआउट के बाद पोस्टर हुआ वायरल- पुलिस अंकल… प्लीज, गोली मत मारिएगा

शाम को पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च में मांग की गयी कि विवेक तिवारी के हत्यारे पुलिसकर्मी को सख्त से सख्त सजा दी जाय। घटना की सीबीआई जांच कराई जाय। पीड़ित परिजनों को अविलम्ब एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाय तथा उनके परिवार में किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाय। जब तक स्वर्गीय विवेक तिवारी के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।

विवेक की हत्या पर बोले अखिलेश- असंवेदनशील रवैया छोड़े सरकार, पांच करोड़ की मदद दे 

इस मौके पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा दिये गये बयान कि अपराधी को गोली मारी जाती है, की कड़ी निन्दा की गयी। डीजीपी और एसएसपी के विरोधाभासी बयान की भी कड़ी निन्दा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार खाकी वर्दी शर्मसार कर रही है उसकी जितनी निन्दा की जाय, कम है।

विवेक तिवारी के घर पहुंचे राजबब्बर, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की पेशकश

कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डा. आर.पी. त्रिपाठी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, शिव पांडेय, वीरेन्द्र मदान, आर.पी. सिंह, अमित श्रीवास्तव त्यागी, तरुण पटेल, डा. अनूप पटेल, शीला मिश्रा व सुनीता रावत आदि तमाम पार्टी नेता शामिल थे।

मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ विवेक तिवारी का अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटी की हालत देखकर नम हुई सबकी आखें

निचे कमेंट बॉक्स में अपने प्रतिक्रिया जरुर लिखें

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *