चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : भारत सरकार और न्यायालय के निर्देशानुसार मनाए जा रहे पॉलीथीन वैन अभियान के अंतर्गत देश भर में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिन से पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
चलाए जा रहे पॉलीथीन मुक्त अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र प्रखंड चकरनगर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक युवा रामकिशोर सिंह लम्बरदार द्वारा ब्लॉक चकरनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मर्दानपुरा में प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वातावरण को पॉलिथीन मुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका आदि विषयों पर प्रमुख रुप से विचार विमर्श करने के बाद आम सहमति बनाई है।

आगे की बात कहते हुए लोगों से पॉलिथीन छोड़ने का संदेश दिया प्लास्टिक व पॉलीथीन से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया और पॉलीथीन में बाजार से सामान न लाये और न दूसरो को लाने दें। पॉलिथीन के बजाय कागज से बने लिफाफे और कपड़े का बैग इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी शिववीर सिंह सेंगर व तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !