लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ‘उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2019 को मंजूरी दे दी है।
मौजूदा समय में राज्य विधान मंडल सत्र नहीं होने के कारण

एवं विषय की तात्कालिकता को देखते हुए राज्यपाल ने मंत्रि परिषद के प्रस्ताव का विधिक परीक्षण के बाद उसे अपनी मंजूरी दे दी। अध्यादेश से संबंधित पत्रावली राजभवन को 29 मई को राज्य सरकार से प्राप्त हुई थी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस ताजा अध्यादेश के माध्यम से पूर्व से लागू उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन किया गया है। अमेठी जिले में स्थित महाविद्यालय अभी तक छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के क्षेत्राधिकार में आते हैं। अमेठी की कानपुर से दूरी अधिक होने के कारण वर्तमान अध्यादेश के माध्यम से अमेठी के महाविद्यालयों को अयोध्या स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !