Breaking News

जल संकट :: पानी के लिए त्राहिमाम, समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य जारी

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र सहित बहादुरपुर एवं बेनीपुर अंचलों में जल संकट को दूर करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। पानी की कमी वाले वार्डों/गाँवों में टैंकरों से पानी पहुँँचाया जा रहा है। 1.5 इंच वाले पुराने खराब चापाकलो में सिलिंडर लगाकर विशेष मरम्मति कराया जा रहा है। साथ ही नल-जल योजना के तहत पाइप के जरिये घरो में पानी पहुँँचाने का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. सारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैंं। वे आवासीय कार्यालय में प्रतिदिन 08ः00 बजे रात्रि में नगर निगम/पी.एच.ई.डी. के
पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा कर रहे है।


जिलाधिकारी ने बताया कि 1.5 इंच वाले 25 खराब चापाकलों की मरम्मति कर दी गई है और उक्त चापाकलों से लोगों को पानी मिलने लगा है। वहीं पानी की समस्या वाले
वार्डों में युद्व स्तर पर नया चापाकल गाड़ने का कार्य भी चल रहा है। उन्होंंने बताया कि अबतक 233 नया चापाकल गाड़ा जा चुका है और ऐसे 200 और नया चापाकल तेजी से
गाड़ने का निदेश पी.एच.ई.डी. को दिया गया। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर एवं बेनीपुर प्रखण्डों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निदेश दिया गया है। ताकि पानी की समस्या का त्वरित निदान हो सके। पानी की त्वरित आपूर्त्ति हेतु जगह जगह स्टैड पोस्ट लगाया गया है। वहीं जहाँ बोरिंग नहीं है वैसे गाँवो/टोलों में टैंकर के जरिए पानी पहुँँचाने का कार्य
किया जा रहा है। इस कार्य में कुल 50 टैंकर लगे हुए है जो 4-5 ट्रिप लगा रहे हैंं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *