Breaking News

जल जीवन हरियाली योजना विश्व के लिये नजीर – मंत्री महेश्वर हजारी

दरभंगा : जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि व्यक्ति की सोच सही एवं सकारात्मक हो तो किसी भी बड़ी से बड़ी योजना को सरजमीन पर उतारने में कठिनाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच एवं दृढ इच्छाशक्ति के साथ जब हम कोई जनोपयोगी योजना लेकर आते हैं तो समस्याएं खुद ब खुद आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करती जाती हैं और योजना का क्रियान्वयन सफल हो जाता हैं।

समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जल जीवन हरियाली योजना के अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जल जीवन हरियाली योजना देश ही नहीं पूरे विश्व के लिये नजीर बनेगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता जन सहयोग से ही सम्भव होगा। इस योजना के सफलीभूत होने पर हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित होगा। अगर हम अभी नहीं चेते तो मानव जीवन धीरे-धीरे खत्म हो जायेगा। इससे पहले मंत्री महेश्वर हजारी, आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस अवसर पर विधायक संजय सरावगी, अमरनाथ गामी, विधान पार्षद सुनील सिंह, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, महापौर वैजयंती खेड़िया, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, एडीएम, डीपीजीआरओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …