दरभंगा : परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर में विधिक साक्षरता क्लब के छात्राओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा का आयोजित हुआ। परिचर्चा के माध्यम से छात्राओं को मानसिक रोगी के अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
छात्राओं के बीच मानसिक परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. इकबाल आजम खान ने मानसिक रोगियों के अधिकार को बताते हुए उनके पैतृक संपत्ति में अधिकार को समझाया। पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने मानसिक रोगियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी।

प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने स्वैच्छिक संस्था अपना घर की चर्चा करते हुए बताया कि यह संस्था बीमार एवं असहाय लोगों की नि:शुल्क मदद करता है। इस संस्था का मुख्यालय भरतपुर राजस्थान में है। यदि समाज में कोई ऐसा बीमार आदमी हो जिनका कोई देख-रेख करने वाला नहीं हो तो समाज के लोग आपस में मिलकर उन्हें इस संस्था तक पहुंचा दे।

परिचर्चा में आयशा, सबीहा, साक्षी, आफरीन, यास्मीन, रुचि, सपना, खुशबू आदि ने भाग लिया। मौके पर क्लब के प्रभारी शिक्षक डॉ. गुलाम रब्बानी खान, पीएलवी पुन्यानंद ठाकुर, शिक्षकगण पवन कुमार पासवान, मो. कुतुबुद्दीन आदि मौजूद थे। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !