डेस्क : गौरवशाली दरभंगा टीम ने कामेश्वर नगर में अवस्थित चौरंगी पर महाराजा रामेश्वर सिंह प्रतिमा के नीचे दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर पूरे दरभंगा वासियों को एक पैगाम दिया है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि गौरवशाली दरभंगा टीम विगत चार वर्षों से इस चौरंगी पर हर वर्ष दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरी चौरंगी को दीयों से सजाती है और इसकी खूबसूरती से लोगों को इसका दीदार कराती है। साथ ही उन्होंने टीम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा की टीम दरभंगा के धरोहर को सहेजने और संरक्षित करने के लिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है।

कल्पराज नागवंशी ने कहा कि जैसे-जैसे हम इस दीपोत्सव के श्रृंखला को हर साल आगे बढ़ाते जा रहे हैं उसी प्रकार लोगों का सहयोग मिलता जा रहा है और इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां पर एकत्रित होने वाले सभी सदस्य लोग जाति और धर्म से उठकर धरोहर के साथ दिवाली का उत्सव मनाते हैं।

इस अवसर पर टीम के सदस्य पीयूष कुमार, अविनाश कुमार, निशांत कुमार, दिवाकर झा,अभिषेक झा सहित छोटे बच्चों में लुबना साजदा, ज़रीना, फरीदी आदि मौजूद थे
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !