Breaking News

2022 में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगें : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी साथियों को अब पूरी ऊर्जा के साथ वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जुटना होगा।

अखिलेश यादव ने होली की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पर्व को पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।अखिलेश ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनाएं। हम सबको अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …