दरभंगा : माघ महीने की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया। बसंत पंचमी के दिन गुरुवार को मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई जबकि शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा में भी नवटोलिया सहित आस पास के क्षेत्रों में गुरुवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम के साथ की गई। मौके पर सरकारी व निजी विद्यालयों में तो पूजा अर्चना की ही गई। इसके अतिरिक्त चौक चौराहों पर प्रतिमा स्थापित कर ग्रामीणों ने मां शारदे की पूजा-अर्चना की।

डॉ भीमराव अंबेडकर पूजा समिति द्वारा नवटोलिया में मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही आरती व प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं शुक्रवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर सौरभ साधना, बिट्टू पासवान,मोनू पासवान, ट्विंकल,अक्षय कुमार पासवान,राजा पासवान,रवि रंजन,सोनू पासवान और मनोहर पासवान समेत पूजा समिति के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !