Breaking News

आर्केस्ट्रा विवाद में हुए जख्मी की मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

डेस्क : दरभंगा जिले के बहादुरपुर क्षेत्र के फेकला ओपी अंतर्गत कमलपुर गांव में बीती रात शिवरात्रि के समाप्ति पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।

इस दौरान मंच पर चढने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान स्थानीय कमलपुर निवासी बुदरूक यादव के 55 वर्षीय पुत्र रघुनाथ यादव के साथ स्टेज पर चढने को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता कि वे गिर गए। उन्हें स्थानीय लोगो द्वारा घर पहुंचा दिया गया। सवेरे उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया गया है।


आवेदन मिलने की पुष्टि ओपी प्रभारी नमो नारायण सिंह ने की है। उन्होंने बताया मृतक के भाई बैद्यनाथ यादव के आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन में स्थानीय गांव के ही सर्वेश पासवान एवं रोहित पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदक का कहना है कि यही दोनो उनके भाई को बुलाकर ले गए थे। वहां मारपीट कर स्टेज से धक्का देकर गिरा दिया। इसी से उसकी मौत हो गयी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …