Breaking News

ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- थैंक्यू इंडिया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी की।

राज प्रताप सिंह, आगरा,लखनऊ ब्यूरो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज की खूबसूरती को देखकर ट्रंप मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया।
ट्रंप का एयरफोर्स वन खेरिया एयरपोर्ट पर तय समय से आधा घंटे पहले करीब 4.15 बजे उतरा। यहां पहुंचने का प्रस्तावित वक्त 4.45 बजे था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद भी आए। खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप परिवार का भव्य स्वागत किया गया। 
 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रंप का स्वागत किया। यहां उनके स्वागत के लिए मयूर नृत्य का कार्यक्रम हुआ। मयूर नृत्य देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मंत्रमुग्ध हो गए। ट्रंप ने कलाकारों के लिए वेलडन का साइन बनाया और गुड, ग्रेट बोला। इस दौरान उनकी बेटी इवांका भी ताली बजाती रहीं।


एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास में पहुंचा। यहां से गोल्फ कार्ट में ताजमहल देखने के लिए वे रवाना हुए। ट्रंप ने पत्नी मेलानिया संग करीब एक घंटा ताजमहल में भ्रमण किया। डोनाल्ड ट्रंप ने गाइड नितिन के साथ ताजमहल की बारीकियों को जाना। गाइड ने उन्हें ताजमहल का इतिहास बताया। गाइड द्वारा बताई बातों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने बेहद गौर से सुना।


ट्रंप-मेलानिया जब ताजमहल पहुंचे तो सूर्यास्त से पहले का वक्त था। सुनहरी धूप से ताज का संगमरमरी हुस्न और हसीन हो गया। ट्रंप और मेलानिया मुख्य गुबंद के अंदर भी गए और शाहजहां-मुमताज की कब्रों की प्रतिकृति को देखा। डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल हम सभी को इंस्पायर करता है। यह विविधता दर्शाने वाली भारतीय संस्कृति की अंतहीन धरोहर है।ट्रंप और मेलानिया ने डायना बेंच के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाए।ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद भी थे। इवांका और जैरेड ने ताजमहल का दीदार साथ किया और उन्होंने जमकर फोटो खिंचाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …