Breaking News

अधिकारी जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें : केशव मौर्य

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या टालमटोल क्षम्य नहीं है।
सोमवार को कैंप कार्यालय सात कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सस्याओं का निस्तारण पूरी गंभीरता से करें। जन समस्याओं का निस्तारण तेज गति से करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर केशव मौर्य ने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


अधिकांश लोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, पंचायत भवन निर्माण, आवास आवंटन, पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने, पट्टा निरस्तीकरण की जांच कराने, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कराने, डामरीकृत सड़क बनवाने, नौकरी का बकाया भुगतान दिलाने आदि समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही केशव मौर्य ने सभी को आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …