डेस्क : डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से ग्रसित छात्र और छात्राओं को सीबीएसई परीक्षा को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ऐसे बच्चों के लिए सभी केंद्रों पर प्राथमिक उपचार से संबंधित सारे इंतजाम होंगे, जहां डायबिटीज वालें बच्चों के लिए चाकलेट, ग्लूकोज आदि रहेगा, वहीं ब्लड प्रेशर वाले बच्चों के लिए नमक आदि का इंतजाम केंद्र पर रहेगा। इसमे कम और अधिक दोनों ही स्तर के ब्लड प्रेशर वालों को ध्यान में रखा गया है।

इसके अलावा केंद्र को किसी डॉक्टर से भी सुविधा लेने का निर्देश बोर्ड ने दिया है। ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से काफी संख्या में डाबिटीज और ब्लड प्रेशर से बच्चे ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई द्वारा किसी बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं।

पटना जोन के बिहार की बात करें तो पांच हजार 57 बच्चे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर से पीड़ित बच्चे इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिन केंद्रों पर इस तरह के परीक्षार्थियों का केंद्र है, वहां पर विशेष तौर पर बोर्ड ने निर्देश दिये हैं। प्रदेशभर से इस बार 10वीं में एक लाख 40 हजार और 12वीं में 55 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। मार्च के पहले सप्ताह से मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू होगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !