Breaking News

योगी आदित्यनाथ बोले, सीएए का विरोध करने वाले कोरोना वायरस से भी खतरनाक

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को सोमवार (16 मार्च) को कोरोनावायरस से भी खतरनाक बताया है। योगी ने यहां एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कथित तौर पर हिंसा में शामिल रहे लोगों के पोस्टर लगाने संबंधी एक सवाल पर कहा कि ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं और ये सब लोग कोरोनावायरस से भी खतरनाक हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। लखनऊ में हिंसा में कथित तौर पर शामिल रहे लोगों के पोस्टर लगाने पर उन्होंने कहा, “ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं। ये सब लोग कोरोना वायरस से भी खतरनाक हैं।” उन्होंने कहा, “कोरोनावायरस मानवता के लिए खतरा है और लखनऊ में जिनके पोस्टर लगे हैं, वे भी मानवता के बड़े दुश्मन हैं। इनका असली चेहरा पूरे समाज के लिए खतरा है। इन सभी के फोटो का पोस्टर इसलिए लगाया, ताकि वक्त रहते लोग इस वायरस से भी सावधान हो जाएं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने बहुत संयम से काम लिया है। पुलिस ने अलीगढ़ को जलने से रोका है और अराजक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की है। जो भी लोग इस दौरान मरे हैं, वे निर्दोष नहीं हैं। दंगाई खुद अपनी ही गोली से मरे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर दंगा करने वाले कई लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ है।

योगी से पूछा गया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि अगली बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी? तो उन्होंने कहा, “सपना हर कोई देख सकता है। इस पर कोई रोक नहीं है। लोकसभा में भी उन्होंने इसी तरह का दावा किया था, लेकिन क्या हुआ वह सबके सामने है। लोकसभा में बसपा ने समर्थन दे दिया, वरना अखिलेश यादव का पूरा घर ही बेरोजगार हो जाता।” प्रदेश में जानलेवा कोरोना वायरस से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, “हमारी सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बीमारी से लड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं। वह पूरी दुनिया में अभियान चला रहे हैं।”

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …