बछवाड़ा (बेगूसराय)/संवाददाता: थाना क्षेत्र के चमथा तीन के चिरैंयाटोक गांव में आगजनी में सात घर सहित एक गाय व एक बकरी जल गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि विजय राय घर में ढीबरी से 11ः30 बजे आग लगते ही दिखते ही देखते पास के मो. मीरा, मो. जानकी देवी समेत कुल सात घर को राख हो गया। इस घटना में विजय राय की गाय बूरी तरह जल गई जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक बकरी भी जल गयी। स्थानीय मुखिया शिंपू कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने को लेकर अंचल अधिकारी से बात कर भोजन, वस्त्र, दवा एवं अन्य जरूरी की वस्तु उपलब्ध करवाने की मांग की है। मुखिया ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से इस घटना में घायल व मरे पशुओं के एवज में सहायता राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है। घटना स्थल सरपंच संतोष कुमार, उपमुखिया शिवचंद्र राय, शशि भूषण सिंह, जशवंत कुमार यादव समेत दर्जनों समाजसेवी पीड़ितों की सेवा में मौजूद थे। पीड़ित परिवारों को जरूरत की सभी सुविधाएं एवं विधि सम्मत सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …