किंजर प्रतिनिधि :- थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम में केले की खेती प्रारंभ की गई है। किसान शंभू सिंह ने करीब दो वर्ष पहले अपने चार कट्ठा खेत में केला लगाकर इसकी शुरूआत इलाके सर्वप्रथम की थी। इस वर्ष खुद शंभू सिंह ने केले की फसल का दायरा बढ़ाते हुए चार कट्ठा से दस कट्ठा कर दिया एवं एक अन्य किसान संजय सिंह ने भी उनसे प्रेरणा लेकर शुरूआत के तौर पर पाँच कट्ठे खेत में केले की फसल प्रारंभ की है। दोनों किसानों के अनुसार एक कट्ठे में चालीस से पैतालीस पेड़ केले की लगाया जाता है। वहीं प्रत्येक घौंद केले 250 से 300 रूपये में बिक जाता है। वहीं प्रति कट्ठा 1213 रू से 1300 रूपये खर्च केले की खेती करने में खर्च आता है। वहीं एक साल के पौधों में घौंद लग जाता है। एक घौंद केले का 250 रू से 400 रू मिल जाता है। जितना कि केले तैयार हो जाता है। वह किंजर बाजार एवं आसपास के बाजार के व्यापारी खरीद के ले जाते हैं। केले के उत्पादन के बाद बिक्री की कोई समस्या नहीं है। जितना उत्पादन होता है उसे अधिक की माँग की जाती है। केला उत्पादक किसानों का कहना है कि अगर हमें प्रशिक्षण दिया जाए तो हमलोग केले की वैज्ञानिक तरीके से खेती करके और अच्छा उत्पादन कर सकते हैं। साथ हीं और भी किसान केले की खेती के लिए प्रेरित हो सकते है।
Check Also
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …