Breaking News

डीलरों पर कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रही खाद्यान्न की कालाबाजारी

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन – संवाददाता।
गरीबों के निवाले का खुले बाजार में बिक्री करने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हालांकि, प्रशासन ऐसे शिकायतां पर फौरन जांच करा कर संबंधित डीलरों पर कार्रवाई करने से गुरेज भी नहीं कर रही है, लेकिन कार्रवाई होने के बाद भी डीलर अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जानकारी के अनुसार अधिकतर डीलर खाद्यान्न व्यापारी से सांठ-गांठ कर खाद्यान्न को समय मिलते ही गोदाम से बेच लेते है।

वहीं सूत्रों की माने तो कई डीलर तो गोदाम तक खाद्यान्न नहीं ले जाकर फौरन ही बाजार से बिक्री कर देते है। पोशक क्षेत्र के उपभोक्ता जब खाद्यान्न के लिए हंगामा करती है तो बहाना बना कर टाल देते है। वहीं विशेष पकड़ वाले लोगों को वैसे डीलर हमेशा विशेष ख्याल रखते है। जिसके कारण अधिकतर मामला लोगों व प्रशासन के समक्ष नहीं आ पाता है।

शुक्रवार की देर रात मेघवन के नजरा के चंद ग्रामीणों ने दरभंगा सीमा क्षेत्र के रजौन चैक के पास खाद्यान्न से लदे दो वाहन को जब्त कर डीलर का खाद्यान्न घोषित कर पुलिस को सौंप दिया। परंतु सूत्रों की माने तो उक्त आरोपी डीलर के अनाज का स्टाॅक सही स्थिति में पाया गया। परंतु चंद लोगों के दवाब में आकर उक्त डीलर समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी।

डीलर रामप्रीत राम ने बताया कि उनके साथ राजनीतिक साजिश की गयी है। वहीं दूसरी ओर गत 31 अगस्त 2016 को महमदपुर पंचायत के ग्रामीणों ने महंथ पोखरा के समीप अलसुबह कालाबाजारी के लिए जा रहे 15 बोरा चावल व गेंहू को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त मामले की जांच विभिन्न स्तरों पर की गयी। एडीएसओ व एमओ के जांच के बाद उक्त खाद्यान्न सोजेन्द्र प्रसाद सिंह व उमेश प्रसाद सिंह का पाया गया।

जिसके बाद दोनों विक्रेताओं का लाईसंेस रद्द कर दिया गया। वहीं बसैठ के दोनों डीलरों का लाईसेंस भी रद्द कर दिया गया। हाल ही में नवकरही के जनवितरण प्रणाली विके्रेता रामदिवस चैधरी एवं मकिया-विशनपुर के नासरा प्रवीण के दुकान का लाईसेंस रद्द कर दिया गया। महमदपुर के एक अन्य डीलर सुदामा देवी को भी कालाबाजारी के खाद्यान्न बिक्री करने पर ग्रामीणों ने उपमुखिया गगन ठाकुर के नेतृत्व में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

जिसके बाद सुदामा देवी के मामले की जांच कर लाईसंेस को प्रशासन के द्वारा रद्द कर दिया गया। देखा जाये तो डीलर एवं खाद्यान्न व्यापारी को एक सिंडिकेट पूरे क्षेत्र मंे संचालित हो रहा है। जो डीलर के मौखिक आदेश आते ही गोदाम से सीधा खाद्यान्न को अपने गोदाम में डाल देता है। गोदाम में डालने के बाद उस पर अपना लेबल लगा कर उंचे दामों पर बिक्री कर देता है।

फलस्वरुप, जहां गरीबों को निवाले की परेशानी बढ़ जाती है। वहीं इसी अनाज को गरीब खुले बाजार से उंचे दामों पर खरीदते है। अनुश्रवण समिति सह निगरानी समिति के सदस्य सह पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान समेत कई लोगों ने बताया कि खाद्यान्न एवं किरासन तेल के वितरण पर निगरानी रखने के लिए पंचायत से लेकर हर स्तर पर अनुश्रवण समिति का गठन किया गया।

प्रशासन हर पंचायत के निगरानी समिति को क्रियाशील बनाए, तो ऐसे मामलों से बचा जा सकता है। सदस्यों ने बताया कि पंचायत स्तर पर डीलर के खाद्यान्न उठाव होते ही जानकारी सदस्यों को मिले तो भी निगरानी की जा सकती है। लेकिन, निगरानी समिति को एक्टिव नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण खाद्यान्न की कालाबाजारी होती रहती है।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *