Breaking News

पर्यटन सचिव ने लिया राजगीर महोत्सव की तैयारियों का जायजा !

जायजा लेते पर्यटन सचिव।

बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते हुए पर्यटन सचिव पंकज कुमार ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर लें तथा आकर्षक तरीके से पंडालों का निर्माण करें। उन्होंने अब तक हुई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विभिन्न विभागों की लग रही प्रदर्शनियों एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। पर्यटन सचिव जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की टीम ने कृषि मेला, ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, खादी पर एलियन तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल पंडाल का भी निरीक्षण किया। मुख्य पंडाल में दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था का निदेश भी दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर पूरे राजगीर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। उन्होंने दिन में होने वाले सभी कार्यकर्मो के बारे में विस्तार से सचिव को बताया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुब्रत कुमार सेन, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति नाथ शाहदेव, डीसीएलआर राजगीर प्रभात कुमार, वरीय उपसमाहर्ता प्रमोद कुमार, राम बाबू, रविशंकर उरावं, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई

दरभंगा। चुन्ना अपरहण मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को विभिन्न जिला व …

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *