बेगूसराय (आरिफ हुसैन) : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल मोकामा में होने वाले प्रधानमंत्री के द्वारा सिक्स लेन पुल का शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिला भाजपा बेगूसराय द्वारा लाखो की संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुचेंगे। इसकी सम्पूर्ण तैयारियां पूरी हो गयी है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले भर से लगभग 5000 मोटरसाईकिल, 150 बस, दो सौ से अधिक छोटे चार चक्का वाहन सहित लाखो कार्यकर्ता बेगूसराय से प्रधानमंत्री को सुनने मोकामा जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में तोरण द्वार, फ्लेक्स, बैनर आदि प्रधानमंत्री के स्वागत में लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों को लगभग 4000 करोड़ की विशेष सौगात देने प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पूरे जिले भर के हरेक क्षेत्रों में आम जनता के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री को सुनने की लिए बेचैन है। लोगों में इतना उत्साह और अपने प्रधानमंत्री को सामने से देखने की चाहत है कि कुछ लोग आज रात में ही मोकामा पहुंच रहे हैं ताकि वो सभा में सबसे आगे जगह पा सके। उन्होंने बताया कि जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा आज नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा जिले के सातों विधानसभा में अलग-अलग प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता ललन सिंह, मिथलेश सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, जिला मंत्री रौनक कुमार, कुंदन भारती, जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, राजेश सोनी आदि मौजूद थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …