अरवल ब्यूरो : जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के जनकपुर घाट एवं दुना छपरा घाट सहित कई छठ घाटो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतीयों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ हीं उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी को घाटो की सफाई, बैरेकेटिंग, चेंजररूम, पेयजल, शौचालय आदि बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतीयों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ हीं प्रत्येक घाट पर नियंत्रण कक्ष एवं सूचना केन्द्र बनाने का निर्देश दिया। वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी घाटो पर बाल विवाह एव ंदहेज उन्मूलन के लिए बड़े-बड़े होडिंग एवं फ्लैक्स लगवाए। लोगो को जागरूक बनाने के लिए ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से भी बाल विवाह एव ंदहेज उन्मूलन के बारे में दिखाया जाएगा। बता दे जनकपुर घाट पर व्रतीयो के लिए 20 अस्थायी शौचालय, 20 चेंजर रूम तथा 02 टैंकलोरी पेयजल एवं पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को दिया। छठ घाटो पर मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाऐं के साथ चिकित्सक उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी को कहा कि सभी घाटो का निरीक्षण करेंगे एवं ससमय सभी सुविधा उपलब्ध कराऐंगे। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी यशपाल मीणा, जन संपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दिनेश राम, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …